जानें महिन्द्रा के बाद अब कौनसी ट्रैक्टर कंपनियां दे रहीं 6 वर्ष की वारंटी।

जानें महिन्द्रा के बाद अब कौनसी ट्रैक्टर कंपनियां दे रहीं 6 वर्ष की वारंटी। image
By Tractor GyanOct 03, 2020 07:24 AM

ट्रैक्टर खरीदते वक्त किसान जिस एक चीज पर अधिक जोर देता है वो होती ट्रैक्टर की वारंटी। ट्रैक्टर पर अधिक वारंटी देना ट्रैक्टर गुणवत्ता पर कंपनी का विश्वास दिखाता है, यह ट्रैक्टर कंपनी की विश्वसनीयता और ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। भारत में ट्रैक्टर क्षेत्र में सर्वाधिक वारंटी अभी 6 वर्ष या 6,000 घंटों की मिलती है। आज हम आपको बताएंगे आज भारत में कौनसी कंपनियां है जो अपने किसी ट्रैक्टर पर 6 वर्ष की वारंटी दे रहीं है।

ग्रोमैक्स ट्रैकस्टार (Gromax Trakstar)

यह कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का ही एक हिस्सा है, आज देश में कंपनी के अलग अलग एचपी रेंज में कुल 5 मॉडल बाज़ार में है। अब कंपनी ने इन सभी मॉडलों पर वारंटी अवधि 6 वर्ष कर दी है, जो पहले 2 वर्ष तक ही थी। कंपनी का यह कदम निश्चित तौर पर उन पर किसानों के भरोसे को दिखाता है। ट्रेकस्टार कंपनी 31 से 50 एचपी रेंज में बेहतरीन ट्रैक्टर पेश करता है, अगर कंपनी की व सभी ट्रैक्टर की थोड़ी अधिक जानकारी चाहते है। अगर आप जानना चाहते है कि ट्रेकस्टार के ट्रैक्टर क्यों इतने खास है तो इस लिंक पर क्लिक करें।

https://tractorgyan.com/tractor-industry-news-blogs/504/know-why-trakstar-brand-tractors-are-special

महिन्द्रा (Mahindra)

महिन्द्रा भारत की सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्टर कंपनी है, कंपनी के ट्रैक्टरों पर किसानों ने पिछले दशकों में बहुत भरोसा दिखाया है। ग्राहकों के इस भरोसे का एक प्रमुख कारण है - कंपनी की सर्विस व वारंटी। आपको बता दे महिन्द्रा ही देश की पहली कंपनी है जिसने अपनी एक्सपी सीरीज के ट्रैक्टरों पर 6 वर्ष की वारंटी देना शुरू किया। ट्रैक्टर उद्योग में इसे एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा गया है। अब महिन्द्रा की ही ट्रैकस्टार कंपनी यह पेशकश लाई है तो यह तो जाहिर है वारंटी के मामले में महिन्द्रा सभी ट्रैक्टर कंपनियों ने से आगे है।


न्यू हॉलैंड (New Holland)

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत में बहुत पसंद किए जाते है, कंपनी एक बड़ी एचपी रेंज में सबसे बढ़िया ट्रैक्टर ग्राहकों को उपलब्ध करवाते है। अब कंपनी अपने सभी ट्रैक्टरों पर 6 वर्ष/ 6000 घंटे की वारंटी भी दे रही है। यह दर्शाता है कंपनी को अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर किस हद तक भरोसा है और अब कोई भी किसान न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों की गुणवत्ता पर पूरा भरोसा रख सकता है। न्यू हॉलैंड के सभी मॉडल की जानकारी आपको TractorGyan पर मिलती है, तो यह जानें यह इस कंपनी के ट्रैक्टर आपके लिए कितने उपयुक्त हैं।


 

तो हमने आपको बताया कि आज भारत में कौनसी ट्रैक्टर कंपनियां अपने मॉडल पर सर्वाधिक वारंटी दे रहीं है। अब आपको यह भी बता दें कि यह वारंटी ट्रांसफर हो जाती है, इसका अर्थ है अगर आप पुराना ट्रैक्टर खरीद दे है और उस पर वारंटी अवधि अभी समाप्त नहीं हुई है तो आप भी इस वारंटी का लाभ ले सकते हैं। यह भी जान लें कि वारंटी लाभ सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक्टर मालिक के मैनुअल में उल्लिखित अनुशंसित सर्विस अनुसूची के अनुसार अपने ट्रैक्टर पर समय समय में सर्विस कराना अनिवार्य है।

तो यह थी वारंटी से जुड़ी हुई खास जानकारी, अब TractorGyan पर अपनी पसंद के ट्रैक्टर के बारे में जानें, उनकी तुलना करें और उन पर आपको कितने वर्ष की वारंटी मिल रही है यह भी सुनिश्चित करें।

Write Your Comment About जानें महिन्द्रा के बाद अब कौनसी ट्रैक्टर कंपनियां दे रहीं 6 वर्ष की वारंटी।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon